फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइमब्रांच और टूंडला पुलिस ने चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच दिन पूर्व एडीफाई स्कूल से चोरी गए 15 लैपटॉप, दक्षिण के हिमायूंपुर से चोरी गई दोनाला बंदूक को बरामद कर लिया है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर जनपदीय गैंग के तीन सदस्यों को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि थाना टूंडला क्षेत्र के एडीफाई स्कूल से पांच अगस्त को खिड़की तोड़कर अंदर रखे 15 लैपटॉप चोरी हो गए थे। इस घटना के खुलासे को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ टूंडला बंशीधर पांडेय जुटे थे। क्राइमब्रांच टीम प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि टूंडला पुल के नीचे तीन लोग एडीफाई से चोरी लैपटॉप की बिक्री करने की तैयारी में हैं। टूंडला पुलिस के साथ एसओजी टीम के प्रभारी कुलदीप सिंह ने दबिश दी तो तीन लोगों को सामान से भरे थैलों के साथ पकड़ा।

इनकी निशानदेही पर हिमायूंपुर हंसवाहिनी स्कूल के पास से चार माह पूर्व दुर्बीनसिंह के घर से चोरी दोनाला बंदूक को बरामद किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हाथरस के सिकंदराराऊ नोरथा निवासी जीतेश उर्फ कचरा एटा थाना जशरथपुर के ढ़ंटीगरा निवासी हर नरायन और इटावा के उदीमोड़ थाना के गुलाब की गढ़िया निवासी दिनेशचंद्र राठौर है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया ये आरोपी दिन में ठेले का काम करके बंद मकान खोज लेते हैं और रात में घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना को अंजाम देने के समय अवैध असलाह इनके पास रहते हैं। जीतेश के खिलाफ हाथरस में चार, दक्षिण एवं टूंडला थाने में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें