फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को फांसी लगाकर मारा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव शेरनगर में दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को फांसी लगाकर मार दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव पारसौली थाना नौहझील निवासी सौदान सिंह ने अपनी दो पुत्री पूजा और नहनी की शादी 30 अप्रैल 18 को गांव शेरनगर निवासी सुंदर, गणेश पुत्रगण कैलाश के साथ धूमधाम से की थी। ससुरालीजन पुत्रियों को दहेज में दो लाख रुपये, दो भैंस और एक बुलेट मोटर साइकिल लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उसने कई बार ससुरालीजनों को समझाया और गरीबी का हवाला देकर दहेज देने में असमर्थता जताई, लेकिन ये लोग नहीं माने।

गुरुवार सुबह छोटी पुत्री को कमरे में बंद कर बड़ी पुत्री पूजा को उसके पति सुंदर, देवर गनेश, सास श्यामवती, ससुर कैलाश ने फांसी लगाकर मार दिया और सभी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें