फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं से गार्ड ने की मारपीट

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित प्रेम मंदिर में शनिवार रात श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर के पट बंद होने पर मंदिर परिसर से बाहर निकलने में उन्हें कुछ समय लग गया। इसी बात से नाराज सुरक्षाकर्मी मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन


फरीदाबाद निवासी 14 श्रद्धालुओं का दल शनिवार रात प्रेम मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। उनके अनुसार मंदिर में शयन आरती के बाद पट बंद होते ही सभी श्रद्धालु एकसाथ बाहर निकलने लगे। भीड़ अधिक होने से दल मंदिर परिसर में ही रुक गया। भीड़ कम होने पर जब वे निकलने लगे तो मंदिर परिसर में इतनी देर तक रुकने की बात कहकर सुरक्षाकर्मी मारपीट करने लगे।

आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों की मारपीट में आरती नाम की महिला श्रद्धालु घायल हो गई। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि देररात दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें