टूंडला। शुक्रवार को अवैध कब्जे को लेकर लाइनपार क्षेत्र के नगला रामकिशन के ग्रामीणों ने तहसील में हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।
नगला राम किशन के ग्रामीणों का आरोप है कि नगला राम किशन लाइनपार में आंबेडकर पार्क के पीछे सरकारी जमीन पड़ी हुई है। जिसे ग्रामीण सार्वजनिक प्रयोग में ला रहे थे। उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के निवर्तमान अध्यक्ष डा. बीएस गौतम के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं व बच्चों के साथ तहसील पहुंच गए।
तहसील पहुंच कर उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने हंगामा करना शुरु कर दिया। इस दौरान एसडीएम डा. सुरेश कुमार के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा को शिकायती पत्र देकर अवैध निर्माण बंद कराने की मांग की।
हंगामा करने वालों में सतेंद्र कुमार, अनिल कुमार, करन कुमार, होशियार सिंह, विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, पूनम, सोनियां, इंद्रा देवी, नेमा देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी, जया देवी, गीता देवी, लीलावती, सोनू कुमार, अनिल कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, लीलावती देवी रहीं।