फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने के आरोपी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा। गैंगरेप के आरोपी युवक की घटना के 20 घंटे के बाद मौत हो गई। यह हत्या है या आत्महत्या, यह तो साफ नहीं हो सका है लेकिन परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पीड़ित किशोरी के पिता समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक के गले की हड्डी टूटी हुई आई है। वहीं पीड़िता ने पुलिस के समक्ष 161 के बयान में केवल हरिओम को दुष्कर्म का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर की एक कालोनी में शनिवार की सुबह 15 साल की एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप तीन सगे भाइयों हरिओम, विपिन और सुनील पर लगा था। पीड़िता के पिता ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।

इसी बीच 20 घंटे के अंदर गैंगरेप के आरोपी हरिओम की मौत हो गई। हरिओम की मां का आरोप है कि उसका बेटा घर पर था तभी गैंगरेप पीड़िता के पिता, बुआ, भाई, बहन सहित कई परिवारवाले घर में घुस आए और इसके बेटे की हत्या कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि गैंगरेप की पीड़िता ने 161 के बयान में केवल हरिओम को ही दोषी माना है। दोनों पड़ोसी हैं, जिसके चलते पेशबंदी चली आ रही है।
विज्ञापन


मां का आरोप बेटे को बेल्टों से पीटा, फिर दबाया गला
मथुरा। मृतक हरिओम की मां का आरोप है कि उनके बेटे की पहले बेल्टों से जमकर पिटाई की गई और उसके बाद साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो मृतक के गले की हड्डी टूटी है। इससे यह तो साफ हो गया कि हरिओम का गला दबाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें