फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा

विज्ञापन
परशुराम - फोटो : wikipedia
विज्ञापन
कासगंज। नगर में ब्राह्मण समाज ने महर्षि भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। नगर में शोभायात्रा के भ्रमण मार्गों पर जगह-जगह भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और स्वागत किया गया। महर्षि परशुराम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


नगर के बड़ी होली परशुराम मंदिर से भगवान परशुराम के मुख्य रथ को ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य पंडित श्रीराम त्रिवेदी ने आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा बड़ी होली से शुरू होकर गली पुरानी चक्की सोरों गेट, बोहरान गली, मीना बाजार, बिलराम गेट, सूत की मंडी, पचौरियान गली, बाराद्वारी नदरई गेट, गली जौरा बौरा, गली मिट्ठूलाल सहावर गेट से भ्रमण करते हुए परशुराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कई मनोहारी झांकियां कई बैंडबाजे भी साथ चल रहे थे।

शोभायात्रा में काली के अखाड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान परशुराम के मुख्य रथ के संरक्षक रामअवतार शर्मा, डा. अखिलेश गौड़, मुनीश शर्मा, अनिल मिश्रा एवं अध्यक्ष जय शंकर दुबे ने भी भगवान परशुराम की आरती उतारी।
विज्ञापन


 शहर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शोभयात्रा के रूट पर पहले भ्रमण किया और इस दौरान अवरोधकों को हटवा दिया गया। एसपी के निर्देश पर एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस सभी शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें