फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ ले गया बदमाश

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। पिछले दिनों एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई योजना धरी रह गई। शनिवार को फरीदाबाद से परिवार के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की गले से बदमाश सोने की चेन तोड़ ले गए।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर 14 निवासी विजय आहूजा अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम ठाकुर बांकेबिहारी में दर्शन करने आए थे। रात करीब 9:30 बजे पूरा परिवार मंदिर के दर्शन कर निकला ही था कि एक बदमाश उनकी पत्नी बरसा आहूजा के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़कर भाग निकला।

परिवार ने उसका पीछा भी किया लेकिन बदमाश हाथ न लगा। विजय आहूजा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। वहीं, दूसरी ओर मेरठ की आदर्श नगर कालोनी निवासी ज्योति गुलाठी शनिवार की शाम मंदिर के दर्शन कर लौट ही रहीं थीं। रास्ते में बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में लगभग 1200 रुपये थे। ज्योति गुलाठी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें