फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई नीलगाय, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में फतेहपुर भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


थाना एका के ग्राम मोहब्बतपुर के निवासी सुखवीर सिंह (36) अपने भाई श्यामवीर के साथ एटा जिले के अवागढ़ बसुंधरा से होते हुए घर लौट रहा था। फतेहपुर भट्टा के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सामने से नीलगाय से टकराने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

हादसे में सुखवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई श्यामवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें