फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च के बाद भी शोपीस बना टेस्ट ड्राइव ट्रैक

विज्ञापन
लाखों खर्च के बाद भी शोपीस बना टेस्ट ड्राइव ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लाखों का खर्च होने के बाद भी एआरटीओ कार्यालय पर बना टेस्ट ड्राइव ट्रैक चालू नहीं हो पाया है। मौजूदा समय यह ट्रैक केवल वाहनों का स्टेंड बना हुआ है। ट्रैक पर वाहन चलवाए बिना ही लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस थमाए जा रहे है।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस में गड़बड़ी रोकने के लिए शासन स्तर से पिछले दिनों काम किया गया। इसमें प्राइमरी स्टेज का लाइसेंस पाने के लिए कंप्यूटर पर टेस्ट। इसके बाद लाइट लाइसेंस पानों वालों के लिए टेस्ट ड्राइव ट्रैक की व्यवस्था कराई गई थी। उसी को लेकर तत्कालीन एआरटीओ राम प्रकाश भारती के समय कार्यालय के बाहर टेस्ट ड्राइव ट्रैक का निर्माण कराया गया जिसे कार्यालय में रखे कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ना था। महीनों बाद यह ट्रैक प्रयोग में नहीं लाया जा सका है। कंप्यूटर से जोड़ना तो दूर इस पर अधिकारी छोटे बडे़ वाहन भी लाइसेंस पानों से नहीं चलवा रहे है। इसे लेकर ट्रैक वर्तमान समय में केवल वाहनों का स्टेंड बना हुआ है। प्रयोग में न होने के कारण ट्रैक के अंदर और बाहर घास एवं काफी कूड़ा जमा हो रहा है। वही जब इस संबंध में जब एआरटीओ लक्ष्मन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रैक चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें