फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217.75 करोड़ से होगा जिले का विकास

विज्ञापन
217.75 करोड़ से होगा जिले का विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। वर्ष 2018-19 के लिए 217.75 करोड़ रुपये की जिला योजना पर प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में अनुमोदित की गई। इसमें प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला योजना के तहत जिले के गरीब, निर्धन, निर्बल, अल्पसंख्यक, पिछड़े व अनुसूचित वर्ग, महिला कल्याण, विकलांग कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क के साथ ही ग्राम्य विकास पर विशेष बल दिया गया है। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेख न की जाए।
विज्ञापन



शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना बैठक में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा पशुओं का बीमा कराने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। मचुआ रजवाह में पानी की समस्या को गंभीरता से निपटारा करने के निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।


रोजगार और आवास पर फोकस होगी जिला योजना
एटा। 217.75 लाख रुपये की जिला योजना में सबसे अधिक फोकस रोजगार और आवास पर किया गया। इतना ही नहीं गांव में पानी की समस्याओं का निपटारा करने और जलापूर्ति के लिए जिला योजना में 2070 लाख रुपये, जबकि रोजगार कार्यक्रम के लिए सबसे अधिक 6303 लाख रुपये आवंटित किए गए है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के लिए 3969 लाख रुपय को अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य विभागों में लघु एवं सीमांत किसानों को सहायता के लिए 600 लाख, खेती के लिए 30 लाख, पशुपालन को 506.96 लाख, दुग्ध विकास 303.25 लाख, वन विभाग 156.56 लाख, ग्राम्य विकास विशेष कार्यक्रम के लिए 332.90 लाख, पंचायती राज 1040 लाख, सामुदायिक विकास हेतु 719 लाख, निजी लघु सिंचाई 411.20 लाख, राजकीय लघु सिंचाई 125.40 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत हेतु 120.70 लाख, सड़क एवं पुल 1471.85 लाख, पर्यटन 200 लाख, प्राथमिक शिक्षा 650 लाख, माध्यमिक शिक्षा 534.19 लाख, ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता 2070.67 लाख, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम 600 लाख, ग्रामीण आवास 3969.76 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 70.21 लाख, समाज कल्याण 435.34 लाख, महिला एवं बाल विकास के लिए 120 लाख की धनराशि जनपद से प्रस्तावित परिव्यय के अनुसार कुल 21775 लाख की धनराशि शासन से अनुमोदन के लिए भेजी जा रही है।


पिछले गेट से निकल गए प्रभारी मंत्री
एटा। जिस वक्त प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक ले रहे थे। उसी दौरान जिले के दर्जनों पीड़ित लोग सभागार के बाहर पहुंच गए और वह बैठक खत्म होने पर अपनी समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराए जाने का इंतजार कर रहे थे। जब प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग को यह जानकारी हुई कि सभागार के बाहर लोग उनका इंतजार कर रहे थे तो वह पिछले गेट से निकल गए। लोग धूप में खड़े हुए प्रभारी मंत्री का इंतजार करते रह गए।


भाजपा के रंग में रंगा प्रशासन
एटा। जिला योजना की बैठक में जिला प्रशासन की ओर से जो बैनर तैयार कराया गया। वह पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा हुआ था। इससे साफ हो गया है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें