फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पा लकाध्यक्ष के प त ने की मनट बुक में ओवरराइ टंग

विज्ञापन
पा लकाध्यक्ष के प त ने की मनट बुक में ओवरराइ टंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। नगर पालिका के सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पति पर पालिका की मिनट बुक कार्रवाई रजिस्टर में ओवर राइटिंग करने का आरोप लगाया है। बोर्ड बैठक के बाद मिनट बुक में दर्ज कार्रवाई के प्रस्ताव को अनुचित बताते हुए सभासदों ने आक्रोश जताया। सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पालिकाध्यक्ष पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सभासदों का कहना है कि 11 अप्रैल को पालिका में हुई बोर्ड बैठक में तीन विशेष और 74 प्रस्तावों के साथ चार अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी। पूरी कार्रवाई को पालिका की मिनट बुक में दर्ज किया गया था। बोर्ड बैठक के बाद ईओ और एएसडीएम रामदत्त राम और पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने मिनट बुक पर लाइन खींचकर हस्ताक्षर किए। सभासदों का आरोप है कि इसके बाद पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी के पति और पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बैठक की कार्रवाई को देखने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाकर मिनट बुक को घर पर मंगा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने चार विशेष प्रस्तावों को अनुचित बताते हुए रजिस्टर पर टिप्पणी दर्ज कर दी और पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर करा दिए। सभासदों का कहना है कि मिनट बुक पालिका का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसमें ओवर राइटिंग और कटिंग पूर्णत: विधि के खिलाफ है। सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पालिकाध्यक्ष पति राकेश गांधी और पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सभासद कुसुमा देवी, साधना सोलंकी, मनीष जैन, रियाज अहमद, उमाकांत चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, शाइस्ता, प्रेमलता, बिजेंद्र गुप्ता बब्बू, संगीता दिवाकर, रेनू गुप्ता, दिलीप पचौरी, शबनम, अनुज जैन, शांतनु चौहान शामिल हैं।


ये हैं विशेष प्रस्ताव
विशेष प्रस्तावों में पालिकाध्यक्ष को एक लाख रुपये तक के वित्तीय अधिकार, पूर्व में निकाले गए कंप्यूटर और पंप आपरेटरों, श्रमिकों को रखने और संपत्ति लिपिक यशवीर को निलंबित करने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसे बाद में पालिकाध्यक्ष पति ने अनुचित बताते हुए पालिकाध्यक्ष की ओर से टिप्पणी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा जारी होने से पहले सभासदों की सहमति और मांग पर एजेंडे से अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से कॉलम हटा दिया गया था। ऐसे में मिनट बुक में अन्य प्रस्ताव लिखने के लिए कोई कॉलम नहीं था। बैठक के बाद कुछ सभासदों ने प्रभारी ईओ को प्रभाव में लेकर कुछ प्रस्ताव मेरी बिना अनुमति और मौखिक मना करने पर भी बढ़ा दिए थे। ऐसे प्रस्तावों के लिए नियत स्थान नहीं होने पर विधिक अड़जन होने से प्रस्तावों को निरस्त किया गया है। विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव को यथावत रखा गया है।
मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें