फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि रोटी को मोहताज न हों गरीब

विज्ञापन
ताकि रोटी को मोहताज न हों गरीब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। देश में गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं, लेेकिन योजनाएं गरीबों तक पहुंचती नहीं हैं। आलम यह है कि गरीब दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। गरीबों को रोटी मुहैया कराने के लिए जिले के युवाओं ने नई पहल की है। शहर के एटा रोटी बैंक की स्थापना की गई है। जहां गरीबों के लिए रोटियां जमा की जाएंगी। गुरुवार को गंगा जमुनी तहजीब के साथ बैंक का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

किदवई नगर में गुरुवार को रोटी बैंक का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पंडित जी और हाफिज फिरोज ने बैंक का उद्घाटन किया। आमिर ने बताया कि बैंक के जरिए गरीबों को भोजन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक यहां रोटी लाकर जमा कर सकेंगे। जिसे बैंक के साथ काम करने वाले युवा गरीबों तक पहुंचाएंगे। युवाओं की पहल को लोगों ने काफी सराहा। इस मौके पर आमिर, मोहम्मद वारिस, रिहान, गुलाब, संतोष, नदीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें