फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के विरोध में सवर्ण महासभा ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर दलित समाज के विरोध के बीच भारतीय सवर्ण महासभा ने आरक्षण के विरोध में हुंकार भरी। अनोखे अंदाज में आंदोलन कर जातीय आधार पर आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की। मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने मुंडन करा कर आरक्षण का विरोध किया।
विज्ञापन


भारतीय सवर्ण महासभा के बैनर तले महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए। आरक्षण का विरोध करते हुए सांकेतिक धरना दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना देकर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई। महासभा से जुड़े चार सदस्यों ने धरना स्थल पर मुंडन करा कर आरक्षण को लेकर विरोध जताया और सरकार से आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की। अध्यक्षता पूर्व सभासद पंडित दिनेश चंद्र शर्मा ने की और संचालन डा. मनोज सिंह चौहान ने किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि आरक्षण संपन्न लोगों को नहीं गरीबों के लिए जरूरी है।

फिर चाहे वो गरीब किसी भी धर्म, मजहब और जाति का क्यों न हो। जो गरीब है और आर्थिक रूप से कमजोर है आरक्षण उसे ही मिले। मंडल महासचिव ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरूपयोग बडे़ पैमाने पर हो रहा था। इसी दुरूपयोग को रोकने के लिए कानून में देश की सर्वोच्च अदालत ने संशोधन किया तो बवाल क्यों मचाया जा रहा है। विवेक तिवारी, नीरज शर्मा, रितिक उपाध्याय, अनुपम दुबे, अमित शर्मा, कुलदीप शमाऱ, प्रशांत शर्मा, गिरीश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें