गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
मारहरा। नलकूप पर लगे तार ठीक करते समय लगे करंट से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवारीजन रोते हुए मौके पर पहुंच गए।
हाथरस थाना सिकंदराराऊ के गांव जुलाहपुर निवासी पंकज (18) पुत्र गिरंद थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लालपुर देहमाफी निवासी किताब सिंह के नलकूप पर लगे बिजली के तार ठीक कर रहा था।
तभी अचानक हाईटेंशन लाइन से आए करंट से वह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोग युवक को लेकर अस्पताल की ओर ले जाने लगे लेकिन लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि पंकज की शादी की बात काफी दिनों से चल रही थी।
बुधवार को उसकी शादी पक्की करने के लिए लोग घर आने वाले थे। इसको लेकर घर पर तैयारियां चल रही थी। अचानक युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।