मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में लगातार व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। जहां भी ढिलाई दिख रही है वहां संशोधन किया जा रहा है। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों के स्टेटिक मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के 67 कालेजों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो पूरे टाइम परीक्षा केंद्र पर रहकर परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। जरा भी लापरवाही मिलने पर इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के कालेज बदले जा रहे हैं। चौथे चरण में छह मजिस्ट्रेटों के कालेज बदल दिए गए हैं।
इन कालेजों के बदले गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट
परीक्षा केंद्र तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेेट
प्रकाश इंटर कालेज जसनपुर महावीर सिंह राजस्व निरीक्षक आलीपुरपट्टी
सिलेटी सिंह इ.का. नगला भमी शशिप्रताप सिंह चकबंदी अधिकारी मैनपुरी
महाराज सिंह इ.का. बोझा कमलेश कुमार चकबंदी अधिकारी करहल
चौधरी पोखन सिंह कालेज भोगांव एमए खान परियोजना अधिकारी
चंद्रशेखर आजाद इ.का.करहल रोड संजय मिश्रा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मैनपुरी
बाबूराम इंटर कालेज अठपुरा रविदत्त शर्मा चकबंदी अधिकारी बरनाहल