फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहा रही महिला का छिपकर बनाया एमएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक गांव में घर में नहा रही महिला का दो युवकों ने एमएमएस बना लिया। जब लोगों ने देख लिया तो खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी अब महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी व्यक्ति वेल्डिंग का काम करता है। दो फरवरी को वह दुकान पर था। उसके घर की एक महिला बाथरूम में नहा रहीं थी। इस बीच एक आरोपी अपने साथी के साथ घर में घुस आया। बाथरूम में नहा रही महिला का एमएमएस बना लिया। अश्लील फब्तियां कसने लगे। जब महिला ने चीख पुकार मचाई तो लोग जमा हो गए।

आरोपियों ने बताया कि वह बिजली विभाग के कर्मचारी हैं। वह बिजली चोरी का वीडियो बना रहे थे। लोगों की भीड़ जमा होने के बाद दोनों वहां से चले गए। आरोपी अब महिला व उसके पति को वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें