फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा उत्सव के 100वें वर्ष में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवा दे रही संस्था शनिवार को अपने 100वें वर्ष में कदम रख रही है। विगत 99 वर्षों से ठाकुरजी के शृंगार, राज और शयन भोग सेवा के साथ ही मंदिर के हर उत्सव, मनोरथ और महोत्सव में सहभागी रही संस्था ने आगामी वर्ष में नए प्रकल्पों को और शुरू करने का संकल्प लिया है। वहीं मंदिर को भव्य रूप से सजाया भी गया है। मंदिर मार्ग पर रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि सेठ हरगूलाल सेवा ट्रस्ट द्वारा 99 वर्ष पूर्व बेरीवाला परिवार द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की भोग सेवा का प्रारंभ किया गया था। यह सेवा क्रम 17 फरवरी को शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर जाएगा।

संस्था विगत 99 वर्षों तक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को सुबह शृंगार सेवा, दोपहर में राजभोग सेवा और रात्रि में शयनभोग सेवा के अंतर्गत भोग निवेदित कर रही है। बेरीवाला परिवार द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा में हरियाली तीज पर सजाए जाने वाले स्वर्ण हिंडोला, चांदी की हठरी आदि पूजन सामग्री भी अर्पित की गई है। शनिवार से शताब्दी वर्ष महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम बेरीवाला परिवार द्वारा आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें