फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास हादसे में बालिका की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। चीखपुकार मचने पर टोल कर्मियों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


दिल्ली के थाना कराबलनगर के शिवविहार निवासी सुरेशचंद्र के पुत्र गौरव का आठ फरवरी को विवाह होना है। सुरेशचंद्र की पत्नी गुड्डी देवी (45) अपने भाई श्याम सिंह के घर थाना सिरसागंज क्षेत्र के अरांव शादीपुर में भात मांगने आई थीं। यहां से रविवार की देर शाम सभी ईको गाड़ी से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही टूंडला टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ईको पलट गई। उसमें सवार 13 वर्षीय बालिका लक्ष्मी देवी पुत्री राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। चीखपुकार मचने पर पहुंचे टोल कर्मियों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गुड्डी देवी, राजवती, सर्वेश देवी, अभिषेक, परी (तीन वर्ष), प्रतिज्ञा (सात वर्ष), अनीता (28) व सुरेशचंद्र घायल हो गए। घायलों टोलटैक्स पर मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल ले जाया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पीएम कराने के साथ परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें