फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! राम बनकर रावण से निजात दिलाओ

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। शराबी पति की करतूतों से परेशान होकर एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने एसएसपी से भगवान राम की तरह पति को रावण जैसी सजा दिलाने की मांग की है। शिक्षिका ने पति पर बेटी के साथ अश्लीलता करने का भी आरोप लगाया है। पिछली बार यह महिला अपने पति को गिरफ्तार भी करा चुकी है।
विज्ञापन


शीतलपुर ब्लाक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका पति के उत्पीड़न और गलत करतूतों से काफी आहत है। उसने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर पति की शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षिका ने लिखा है कि उसका पति नशा करने का आदी है। नशे की हालत में होकर वह उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी सोलह वर्षीय बेटी के साथ भी अश्लीलता करता है।

महिला ने बताया कि पति के उत्पीड़न वाली शिकायत वह अपने विभाग के सभी अधिकारियों से कर चुकी है। इतना ही नहीं एक बार उसने पुलिस से भी पति को पकड़वा दिया था। इसके बाद भी पति उसका उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति इस तरह की हरकत पिछले सत्रह साल से करा रहा है। ऐसे में महिला ने एसएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें