फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। परतापुर के समीप भतीजे को दवा दिलाने शहर आ रहे शख्स की बाइक को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। बाइक आगे चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में बेवर के गांव बझेरा निवासी युवक की मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी सुभाष सिंह (45) शनिवार को 14 वर्षीय भतीजे अंशू को दवा दिलाने के लिए शहर की ओर आ रहे थे। बाइक जब थाना भोगांव क्षेत्र में गांव परतापुर के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बेकाबू हुई बाइक आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं हादसे की जानकारी परिवारीजनों को देने के साथ ही शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मार्ग पर जमा भीड़ को हटाने के बाद आवागमन सुचारू कराया। हादसे में मौत की होते ही परिवारीजन भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें