आगरा। खंदौली की इंटर की छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने उसके दोस्तों को संदेश भेजे हैं। इनमें कई आपत्तिजनक हैं। छात्रा की ओर से दोस्ती की दरखास्त भी भेजी जा रही है।
इसका पता चलने पर छात्रा डिप्रेशन में आ गई है। उसकी हालत देख पिता से रहा नहीं गया। उन्होंने पूरी डिटेल के साथ इसकी शिकायत एसएसपी आफिस में की है। वहां से मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।
इस महीने इस तरह का यह चौथा केस सामने आया है। चारों में छात्राओं को निशाना बनाया गया । इस बार के केस में भी माना जा रहा है कि छात्रा का कोई जानकार यह खुराफात कर रहा है।
उसने छात्रा की आईडी से उसका फोटो लिया। उसी के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद संदेश भेजने शुरू कर दिए।
उसके पिता ने बताया कि वह काफी तनाव में है। उन्होंने पुलिस से दरखास्त की है कि इस आईडी को बंद कराया जाए। इससे सारा डाटा डिलीट कराया जाए। साथ ही यह भी मालूम किया जाए कि यह हरकत कितने की है।