फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ममता चौहान के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने मांगों को लकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष ममता चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के 120 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानजन मानदेय देने की बात कही थी लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार तथा सहायिकाओं का मानदेय 10 हजार किया जाए।

पूर्व में सरकार ने प्रांतीय नेतृत्व के साथ वार्ता में जो वादे किए थे उन्हें पूरा करें। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को 15 दिन के मानदेय सहित चिकित्सा अवकाश और उपचार के लिए आर्थिक मदद की जाए। अन्य राज्यों की तरह पेंशन की धनराशि सेवानिवृत्त वार देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।


कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वालों में ममता चौहान, वंदना चौहान, कमलेश सक्सैना, राजनी चौहान, कमलेश यादव, वीना शुक्ला, संगीता, रेनू, आशा, अमिता, वीना शुक्ला, रामा देवी, भावना, धनदेवी, राजेश्वरी, मनोज कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें