कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही गहमागहमी बढ़ने लगी है। 22 पदों के लिए चुनाव संपन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गुरुदयाल सिंह यादव को जिम्मा सौंपते हुए चुनाव आयुक्त बनाया गया है। चुनाव आयुक्त ने चुनावी कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया।
चुनाव आयुक्त गुरुदयाल सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी, ट्रेजरार, ज्वांइट सेक्रेटरी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक पद के लिए एक अधिवक्ता प्रत्याशी हो सकेगा। नामांकन करने से पूर्व बार एसोसिएशन का नोड्यूज प्रमाण पत्र देना होगा।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों का वितरण 11 से 13 दिसंबर तक दोपहर 1 से 3 बजे तक किया जाएगा। 13 एवं 14 दिसबंर को नामांकन पत्र जमा होंगे। 14 दिसबंर को ही नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 दिसबंर को नामांकन पत्र की वापसी की जा सकेगी। 23 दिसबंर को मतदान सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन 3 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।