फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल और दीपा को उम्मीद, अब न्याय मिल जाएगा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले से मिलकर लौटे अमर कालोनी के दिवंगत दंपति के बच्चे राहुल और दीपा को न्याय की उम्मीद जगी है। घर पर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त दिखे भाई और बहन ने भविष्य में पढ़ाई की इच्छा जताई। पीड़ित बच्चों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। राहुल को सरकारी नौकरी की दरकार है। जिससे पीड़ित बच्चों का खर्चा चल सके।
विज्ञापन


थाना हाईवे की अमर कालोनी में आठ मार्च को बनवारी और उसकी पत्नी रविबाला की बेरहमी से हत्या करके दो लाख की डकैती की वारदात हुई थी। मां और पिता की हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए न्याय की गुहार लगाने में सिस्टम से हारी राखी ने सुइसाइड कर लिया था। याचिका को संज्ञान लेने के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मिलकर लौटे दिवंगत दंपति के बेटे राहुल और दीपा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि चीफ जस्टिस से मिलने के बाद न्याय की उम्मीद जगी है।

घर पर पुलिस पिकेट के प्रति आश्वस्त राहुल को भविष्य की चिंता सता रही है। राहुल का कहना है कि सरकारी नौकरी मिल जाए तो छोटी बहन और उसका भविष्य संवर जाएगा। मां-बाप और बहन के चले जाने के बाद फिलहाल तो वह बेसहारा ही हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें