फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि लेने पर अडे़ बाबा उदयपाल

विज्ञापन
जलेसर में समाधी लेने जाते संत को रोकते क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर
विज्ञापन
जलेसर। सादाबाद रोड स्थित गांव सालवाहनपुर मंदिर पर विगत ढाई माह से रह रहे साधु उदयपाल सिंह जीवित समाधि लेने पर अड़ गए है। विधायक और ग्रामीणों के समझाने पर भी वह मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


ग्राम सालवाहनपुर के सड़क किनारे मंदिर पर रहने वाले साधु महात्मा उदय सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी मोना बैलोट ने अपने गुरु महाराज राजपाल के साथ हुए प्रवचन के बाद नाराज होकर अचानक समाधि लेने की घोषणा कर दी। गांव से चार पांच मजदूरों को बुलाकर समाधि भी खोदवाने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने साधु महात्मा को हरसंभव तरीके से समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों के बुलावे पर अपने समर्थकों के साथ विधायक संजीव दिवाकर मंदिर स्थल पहुंचे और बाबा को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान सौरभ बघेल, होरीलाल राजपूत, कप्तान सिंह, बंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें