छात्र की मौत पर बिलखते घरवाले
- फोटो : amar ujala
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव छाछा में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत हो गई। शव खेत में पड़ा मिला है। वह बीएसी का छात्र था। खेत में पानी लगाने गया था। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी बीएससी का छात्र नितिन दुबे (19) कसबा के नेशनल डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार सुबह वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। बताया गया कि अचानक पानी लगाते समय वह खेत में ही गिर गया। काफी देर तक वह खेत में ही पड़ा रहा।
करीब 10.30 बजे पर गए एक व्यक्ति ने परिवारीजनों को नितिन के खेत पर न होने की जानकारी दी। परिवारीजनों ने जब तलाश की तो खेत पर लगे ट्यूबवेल से करीब 200 मीटर की दूरी पर नितिन का शव पड़ा हुआ था।
आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किस वजह से ये किसी को नहीं पता। कारण जानने के लिए परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।