बेवर (मैनपुरी)। जूनियर शिक्षक संघ की बैठक जूनियर स्कूल करपिया पर ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आठ माह से एडीएम की धनराशि न आने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि आठ माह से मध्यान्ह भोजन की परिवर्तन लागत एवं फल वितरण की धनराशि न आने से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। वे अपनी जेब से एमडीएम बनबा रहे हैं । यदि शीघ्र धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई तो एमडीएम व्यवस्था को बंद किया जाएगा।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि उक्त के संबंध में विभाग को 26 अक्तूबर को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आठ माह की कंवर्जन कास्ट को अगर अतिशीघ्र खातों में न भेजा गया तो एमडीएम बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेग।
जिलाध्यक्ष ने सभी शिक्षक साथियों से अपील की कि वह शासन की मंशा के अनुसार शिक्षण कार्य करें। उनके हितों के लिए शासन व प्रशासन से संघर्ष किया जाएगा। बैठक में उपेंद्र यादव, आजाद सिंह, कैलाश, नृपेंद्र शर्मा, विजय बहादुर, कंचन दुबे, उदय चौहान, मिथलेश दीक्षित समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।