फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे रसोइये को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के नरहौली चौराहे पर सड़क पार करते वक्त ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक हाईवे किनारे एक होटल में रसोइया था। वह होटल से अपने कमरे में जा रहा था। हाईवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उत्तराखंड के चंपावत निवासी रुद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह थाना हाईवे के सामने होटल वरुण रीजेंसी में रसोइया था। बुधवार की देर रात वह होटल से ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल अपने कमरे पर जा रहा था। हाईवे पर सड़क पार करते वक्त आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को मौत की खबर दी। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि उनका छोटा भाई रुद्र पांच महीने ही मथुरा में नौकरी करने आया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मौत ट्रक की टक्कर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें