बिछवां। गांव कटिका में एक व्यक्ति द्वारा गोद लिया गया युवक घर से नकदी व जेवर लेकर चला गया। गांव निवासी लालाराम ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में उन्होंने कहा है कि उसने साढू कुंवरपाल निवासी गांव चंदनपुर अलीगंज एटा के पुत्र अंबुल को कई वर्ष पूर्व साथ रख लिया था।
निसंतान होने की वजह से वह उसे दत्तक पुत्र बना कर उसके नाम तीन बीघा जमीन कर दी थी। दो वर्ष पूर्व अंबुल की शादी भी कर दी थी।
कुछ दिनों पूर्व अंबुल ने अपने हिस्से की जमीन को बेच दिया। घर में रखी नकदी व जेवर लेकर पत्नी के साथ चला गया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।