फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियुगी बेटे ने बूढ़े बाप की गोली मारकर हत्या की

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट के गांव अंधियार में गुुरुवार की तड़के एक कलियुगी बेटे ने बूढ़े बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन के बंटवारे को लेकर बेटा बाप का दुश्मन बन बैठा। बड़े बेटे ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मांट के गांव अंधियार निवासी नंदलाल (80) के चार बेटे हैं। इसमें से एक बेटे की मौत करीब पांच साल पहले झगड़े में हो गई थी। तीनों बेटों में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सभी अलग-अलग रह रहे हैं। नंदलाल अपने बड़े बेटे सुखपाल के साथ रह रहा था। गुरुवार की तड़के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली कनपटी के पास मारी गई है। पास में सो रहे सुखपाल ने छोटे भाई धर्मवीर को अपने घर से भागता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। सुखपाल ने सगे भाई धर्मवीर के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने को दबिशें दी जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मवीर उर्फ पप्पू वृंदावन में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसकी रात्रि की ड्यूटी थी वह तो घटना के समय वृंदावन में मौजूद था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें