मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का वार्ड आरक्षण जारी कर दिया गया है। इसमें डैंपियर, होलीगेट, धौली प्याऊ अनारक्षित हैं, जबकि राधिका विहार, मनोहरपुरा पिछड़ी जाति महिला और जयसिंहपुरा, बलदेवपुरी, सिविल लाइन महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाद और लोहवन को अनुसूचित जाति तथा महाविद्या कालोनी, बिरला मंदिर को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। दो दिन पहले ही नगर निगम का रैपिड सर्वे शासन को भेजा गया था, जिस पर प्रमुख सचिव ने मुहर लगाते हुए वार्ड आरक्षण की सूची डीएम मथुरा को जारी कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चार वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच से 12 तक अनुसूचित जाति तथा 13 से 16 वार्ड तक पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा पिछड़ी जाति के 27, 29, 31, 37, 43, 45, 51, 60 नंबर वार्ड तथा पिछड़ी जाति महिला के लिए 18, 21, 22, 30, 36, 38, 53 तथा महिला के लिए 20, 24, 25, 26, 33, 35, 36, 39, 42, 48, 50, 52, 59, 66 और 17, 19, 23, 28, 32, 34, 40, 41, 44, 46, 47, 49, 54, 55, 56, 57, 58, 61, 62, 63, 64, 65, 67, 68, 69, 70 वार्ड अनारक्षित हैं।