फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद की केनरा बैंक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के डाकखाना चौराहे के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आस-पास के दुकानदारों ने आग लगती देख फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझानी शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने को लेकर लोगों में गुस्सा था। मौके पर देखा तो बैंक के एसी में आग लगी हुई थी। आग तुरंत बुझा लेने के कारण बैंक के कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम रविवार की शाम करीब सात बजे का है। केनरा बैंक की सदर बाजार शाखा का संचालन डाकखाना चौराहे के समीप अचानक ही धुंआ निकलने लगा। राहगीरों तथा आसपास के दुकानदारों ने बैंक से धुंआ निकलता देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने के साथ बैंक में आग लगने की सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दे दी।

दुकानदारों ने पानी मंगाने के साथ आग बुझाने का प्रयास भी शुरू कर दिया। बैंक में आग लगने की सूचना मिलते सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह,थाना उत्तर पुलिस भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने देखा तो बैंक के बाहरी हिस्से में लगे ऐसी में आग की लपटें उठ रहीं थी।
विज्ञापन


आग को बुझाने में जुटे दुकानदारों ने काफी हद तक सफलता प्राप्त कर ली। सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के कारण दुकानदारों में गुस्सा था। उन्होंने कहा कि हम लोग आग नहीं बुझाते तो बैंक को काफी हानि हो जाती। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया।

आग पर काबू पाने के बाद बैंक की सहायक प्रबंधक जूही सिंह पहुंची। उन्होंनें बैंक का गेट खुलवाकर अंदर जांच कराई तो आग में बैंक में लगे एसी केॉ साथ ही कुछ कागजात जले हैं। आग लगने की कारण उन्होंने विद्युत शार्ट सर्किट बताया है। दुकानदारों की सक्रियता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें