फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पिटाई से युवक के हाथ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। ग्राम म्यासुर में रामलीला के दौरान एक पुलिस कर्मी ने दो युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से एक युवक के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने युवक का मेडिकल तक नहीं कराया। डीजीपी से ट्विटर पर निर्देश मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ पटियाली को सौंप कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


गांव मे रामलीला का मंचन चल रहा है। ताजपुर के युवक सन्नी और सेवाराम भी रामलीला देखने गए थे। मंचन के दौरान दोनों युवक कलाकारों को रुपये दिखाकर हुड़दंग कर रहे थे। इस पर सिपाही अंकित ने युवकों की पिटाई लगा दी। लोगों ने बीचबचाव करा युवकों को बचाया। इस दौरान युवक सन्नी के हाथ की हड्डी टूट गई। इसके बाद युवकों को थाने ले जाया गया।

थाने पहुंचने के बाद भी पुलिस ने युवकों का मेडिकल नहीं कराया। मामले की शिकायत पीड़ित ने ट्विटर के माध्यम से डीजीपी को की। डीजीपी ने एसपी को मामले की जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए है। एसपी सुनील कुमार ने बताया कि सीओ पटियाली को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच मे दोष सिद्ध होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें