फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का क्लियरेस सर्वर फेल, ग्राहकों के 25 करोड़ फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का क्लियरेंस सर्वर शुक्रवार से फेल होने से ग्राहकों के करीब 25 करोड़ रुपये के साढे़ चार हजार से अधिक चेक का क्लियरेंस लटक गया है। सोमवार को खातों में पैसे नहीं पहुंचने पर ग्राहक परेशान हो गए। सर्वर में आई खराबी के चलते सोमवार को भी क्लियरेंस हाउस नहीं लगा। अब मंगलवार को क्लियरेंस हाउस लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिले भर की 26 विभिन्न बैंकों का क्लियरेंस हाउस स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगता है। बैंक के रूटीन कार्यों से अलग बैंक में क्लियरेंस का अलग सर्वर है। शुक्रवार सुबह जब क्लियरेंस हाउस लगने का समय हुआ तो सर्वर नहीं खुला। क्लियरेंस सर्वर से जुड़े कंप्यूटर सिस्टमों पर विंडो नहीं खुली तो स्थानीय तकनीशियन को दिखाने पर पता चला कि सर्वर के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी है। संभावना वायरस की थी।

बैंक ने हैड आफिस और आरबीआई को सूचना दी। सर्वर से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी ठीक करने वाली टीम दिल्ली से सोमवार को बैंक पहुंची। सुबह से शुरू हुई कवायद के बाद सर्वर से सिस्टम तो जुड़ गए, लेकिन क्लियरेंस हाउस नहीं लग पाया। एक दिन में क्लियरेंस हाउस में करीब 1500 चेक आते हैं।
विज्ञापन


क्लियरेंस हाउस से करीब 26 बैंक जुड़े हैं। रविवार को अवकाश था। शुक्रवार, शनिवार और सोमवार यानी तीन दिन में करीब साढे़ चार हजार चेक फंसने से ग्राहकों का करीब 25 करोड़ रुपये का भुगतान लटक गया है। जिन ग्राहकों ने शुक्रवार और शनिवार को चेक लगाए थे वे सोमवार को खाते चेक करने बैंक पहुंचे तो पैसा नहीं आने पर बैंक कर्मियों से पूछताछ करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें