फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 751 महिलाओं की हुई जांच

विज्ञापन
महिलाएं।
विज्ञापन
मैनपुरी/ किशनी/ कुरावली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जनपद के आठ केंद्रों पर शनिवार को मातृत्व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इनमें 751 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक कविता राठौर ने बताया कि शिविरों में गर्भवती महिलाओं को परीक्षण, टीकाकरण आदि के साथ ब्लड जांच व वजन की तौल कराई गई। मैनपुरी में आयोजित कार्यक्रम में वीना श्रीवास्तव, ममता राजपूत, संध्या तोमर, सुषमा दीक्षित, पूनम मिश्रा, विमला राजपूत, कमलेश राठौर, उर्मिला चौहान, प्रभा राठौर आदि ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। जिला अस्पताल के अतिरिक्त सुल्तानगंज, सगामई, कुचेला, बेवर तथा घिरोर में भी शिविर लगे।

कुरावली कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा जिला संयोजक कविता राठौर के नेतृत्व में लगे शिविर में सौ से ज्यादा महिलाओं की जांच की गई। महिला चिकित्सक डा. प्रियंका सिंह ने गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एएनसी परीक्षण के साथ बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर इसमें चिकित्साधीक्षक डा. मुनींद्र चौहान, मंडल संयोजक कुसुमलता तिवारी, बीना श्रीवास्तव, राहुल प्रताप सिंह राठौर, विनोद शर्मा, शैलेंद्र यादव, डॉ. नरेंद्र, अजयपाल सिंह, शिशुपाल सिंह रहे।
विज्ञापन



वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में लगे शिविर में डॉ रश्मि जौहरी ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। मंडल संयोजिका संध्या तोमर , बबली मिश्रा की देखरेख में 86 महिलाओं की जांच की गई। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शाक्य, मंडल महामंत्री रमाकांत मिश्रा तथा सचिव हरदेश शाक्य, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शंभू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें