मथुरा। प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए मथुरा के पार्थ पलावत और आगरा के ध्रुव जुरैल का चयन हुआ है। पहले ये दोनों खिलाड़ी कानपुर में लगने वाले बीसीसीआई के कैंप में अपने खेल का हुनर दिखाएंगे।
मथुरा के पार्थ इससे पहले अंडर-14 में खेल चुके है। जिला अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ और सचिव कमल चावला ने बताया पार्थ ने पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया है। एक बार फिर पार्थ का चयन कानपुर में लगने वाले कैंप के लिए हुआ है। इसमें प्रदेश भर से 30 खिलाड़ियों को चुना जाता है।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रदेश की अलग-अलग टीमों के लिए चुना जाता है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर मथुरा के खेल संघों के अलावा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव उमेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, सीएस कलसी, रितेश शर्मा, रोहित सिंह आदि रहे।
रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रॉयल 22 को
मथुरा। यूपी क्रिकेट संघ द्वारा वर्तमान सत्र के लिये रणजी ट्रॉफी के चयन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मथुरा के खिलाड़ियों का ट्रॉयल 22 अगस्त को सुबह 9.30 बजे स्पोर्टस स्टेडियम गणेशरा में होगा।