मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सिंधिया तिराहा के समीप मंगलवार की शाम रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ ही रही उसकी भाभी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवामई निवासी विजय (18) मंगलवार को स्टेशन रोड पर रहने वाली अपनी भाभी राधा के साथ साइकिल से घर जा रहा था।
शाम करीब 5.30 बजे सिंधिया तिराहे पर पहुंचा। तभी लखनऊ डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल देवर-भाभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विजय को सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वहीं उसकी भाभी राधा को सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया है। उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।