मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह युवक का सिर कटा शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
ओके ग्लास के पीछे स्थित रेलवे लाइन के किनारे युवक का सिर कटे शव की सूचना लोगों को मिली। इस पर मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी पहुंची, लेकिन मामला रेलवे लाइन के किनारे का होने के कारण सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेने के साथ उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जीआरपी का कहना है कि युवक के हाथ में अरवेंद्र आजाद प्रेमी तथा दूसरे हाथ में दिल बने होने के साथ ही आई लव यू लिखा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।