फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ परखेगा संगठनात्मक ढांचा

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की बैठक 30 अगस्त से केशवधाम, वृंदावन में होने जा रही है। पांच दिवसीय बैठक में आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम में होने वाली पांच दिवसीय बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आरएसएस की समन्वय समिति की बैठक में संगठनात्मक ढांचे को परखा जाएगा। संगठनों के कार्यों की समीक्षा होगी। बैठक में संघ और 60 अनुषांगिक संगठनों के 187 पदाधिकारी शामिल होंगे।

संघ के जिला संघ चालक दास बिहारी अग्रवाल ने बताया कि समिति की बैठक से दो दिन पूर्व 28 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आ जाएंगे। 30 अगस्त से 3 सितंबर तक संघ सहकार्यवाह भैयाजी जोशी के साथ सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रे होशबोले, स्वात रंजन और भडैयाजी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महामंत्री संगठन रामलाल, सहसंगठन मंत्री शिवकुमार के अलावा विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी, संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 35 सदस्य भी इस पांच दिवसीय बैठक में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें