फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूट करने वाले तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तिहाड़ जेल से ढाई साल की सजा काटकर बाहर आए भीमा और उसके साथी कुर्बान ने ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाएं शुरू कर दी थीं। जीआरपी कैंट और दिल्ली जीआरपी को भी भीमा की तलाश थी। जीआरपी कैंट ने शनिवार को भीमा को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचे और चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आगरा कैंट जीआरपी थाना प्रभारी मणिकांत शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को गश्त के दौरान जानकारी मिली कि दिल्ली के अपराधियों का गैंग प्लेटफार्म पर मौजूद है। इस पर जीआरपी सिपाहियों ने घेराबंदी करके तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में मूल रूप से बिहार का रहने वाला भीमा यादव, मलपुरा के नगला मस्जिद का कुर्बान और शाहगंज के बारहखंभा का नसीरुद्दीन को पकड़ा गया। तीनों कई सालों से दिल्ली में रहकर ट्रेनों में वारदात करते हैं।

पुलिस ने बताया कि इनमें भीमा कुछ माह पहले ही एक मामले में ढाई साल की सजा काटकर तिहाड़ जेल से छूटा है। कुर्बान और नसीर भी कई दफा जेल जा चुके हैं। इनके गैंग के उदल और शंकर आदि को पिछले दिनों जीआरपी कैंट ने पकड़कर जेल भेजा था। उन्होंने ही गैंग के सरगना भीमा के रिहा होकर ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाएं करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ही भीमा की तलाश दिल्ली और आगरा की जीआरपी कर रही थी। अभियुक्तों के पास से दो चाकू, दो तमंचे, आठ मोबाइल, नगदी आदि बरामद हुई है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें