फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर देवर ने किया दुराचार

विज्ञापन
rape demo pic
विज्ञापन
एटा। मायके से ससुराल पहुंची महिला के साथ देवर और पति ने दहेज की खातिर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे मूत्र भी पिलाया। एसएसपी से शिकायत करते हुए महिला ने थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी सुनील के साथ हुई है। महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही पति सहित अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे थे। इतना ही नही दहेज की खातिर उसके पति और देवर दुर्वेश ने उसके साथ दुराचार कर अप्राकृतिक कृत्य भी किया।
महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे कई बार मूत्र भी पिलाया। इतना उत्पीड़न करने के बाद भी ससुरालीजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और 24 जुलाई को पति और देवर उसे हजारा नहर में डालने के लिए ले गए थे। लेकिन वहां से गुजर रहे महिला के गांव के लोगों को देख आरोपी उसे मरगोजिया के पास छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी महिला ने मायके पहुंच कर परिजनों को दी थी। जिसे लेकर एसएसपी के पास दर्ज कराई गई शिकायत पर देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्र्ज कर ली है।
विज्ञापन

-----
पंचायत के बाद पहुंची थी ससुराल
एटा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुराल के लोग उसे दहेज की खातिर शादी के बाद से ही परेशान करने लगे थे। इसे लेकर पिछले दिनो दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई और वह ससुराल पहुंची थी। इसके बाद भी ससुरालियों ने उसके साथ उत्पीड़न को बंद नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें