फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण के धाम में गूंजा भोले का नाम

विज्ञापन
भोलेनाथ की पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली शिव की जयजयकार से गूंज उठी। शिव मंदिरों में बम भोले की आराधना के लिए भक्तों की कतार लग गई। सुबह से रात तक भोले नाथ की पूजा अर्चना का दौर चला। इस पावन अवसर पर शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन



भूतेश्वर तिराहे स्थित शहर कोतवाल भूतेश्वरनाथ के मंदिर, आगरा रोड स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर, गोविंद नगर स्थित गल्तेश्वर महादेव मंदिर, आकाशवाणी स्थित गोकरनाथ महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, महादेव घाट स्थित भोलेनाथ मंदिर आदि में विशेष पूजा अर्चना की गई। शिवभक्तों ने विधिविधान पूर्वक उपवास रखा और शिव पुराण और शिव महिमा का पाठ किया।


सुबह सूर्य देव के दर्शन होते ही शिव भक्त बेलपत्र, धतूरा, नाशपाती आदि फल लेकर शिवालयों में पहुंचने लगे। यहां भक्तों की लंबी कतार लग गई। सोमवार को भोलेनाथ की पूजा को लेकर महिलाओं में खासा आकर्षण रहा। शाम को शिवालयों में फल, फूल और बर्फ के बंगले सजाए गए। देर रात तक शिव मंदिरों में भोले नाथ के जयकारे गूंजते रहे। तमाम भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और प्रसाद बांटा।
विज्ञापन



गोकुल बैराज स्थित बैराजेश्वर महादेव मंदिर का भक्तों ने जीर्णोद्धार कराया है। सावन के तीसरे सोमवार को यहां रुद्राभिषेक किया गया और फूलों व बर्फ का बंगला सजाया गया। शिवभगत औरंगाबाद निवासी रमेश सैनी, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, कृष्णकुमार आदि मौजूद रहे।


शिव आराधना के लिए मंदिरों में लगी कतार
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए नगर केे मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार को नगर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर, बनखंडेश्वर महादेव मंदिर, बिहारेश्वर मंदिर, टालेश्वर मंदिर, रतेश्वर महादेव मंदिर आदि में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भक्तों की लाइन लग गई। शाम को शिव मंदिरों में भव्य फूलबंगले भी सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें