मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय नखदपुर स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां मिलीं। वहीं कक्षा पांच के बच्चे पांच का पहाड़ा भी नहीं सुना पाए। सीडीओ ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शनिवार को सीडीओ ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले मिड-डे मील की जांच की। मिड-डे मील में खिचड़ी बनती मिली। इसकी गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षक भी इधर से उधर घूमते मिले। इस पर उन्होंने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपना कार्य ईमानदारी से करें। यह स्कूल है आपका घर नहीं। वहीं स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली।
इस दौरान उन्हें स्कूल में छात्राें की संख्या भी कम मिली। प्रावि में 32 छात्र पंजीकृत थे। इसमें मौके पर केवल 14 छात्र उपस्थित मिले। वहीं उप्रवि में 17 पंजीकृत छात्रों में से 7 मौजूद थे। जब उन्होंने कक्षा पांच के छात्राें से पांच का पहाड़ा पूछा तो वह नहीं सुना पाए। तो उन्होंने शिक्षकों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही माफ करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।