फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवरा गांव में दिनदहाडे़ फायरिंग में दस लोग घायल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। क्षेत्र के गांव पवरा में कूड़े के ढेर को लेकर प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। इस दौरान एक द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे दूसरे पक्ष के दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बीच प्रधानी के चुनाव के दौरान से तनातनी बनी है।
विज्ञापन

सोमवार को पेयजल टंकी खराब होने से गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक जाम लगा कर हंगामा किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया था। इधर, मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान के समर्थकों ने प्रधान पक्ष के विरोध में कूड़े के ढेर की फोटोग्राफी करा ली। इसी को लेकर दोनो पक्षों मे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुुरू कर दी। गोली लगने से प्रधान मंजू गौतम, प्रधान पति सत्यदेव गौतम, राम अवतार गौतम, बबिता, मनीष, शालू, सुखराम, प्यारेलाल, उमेश एवं गोपाल शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें