फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने किया पथराव, चार लोग घायल

विज्ञापन
हंगामा - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

राजपुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद पर मारपीट और पथराव कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलाें को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी संजीव पुत्र राम निवास का गांव के ही सुखवीर, सत्यवीर ने भूसे की बुर्जी मवेशियों द्वारा क्षतिग्रस्त करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उसी को लेकर सुखवीर ने साथियों के साथ मिल कर लाठी-डंडाें से मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इसकी चपेट में आकर संजीव और उसकी मां रुमा देवी के साथ ही सगुुना पत्नी श्याम सिंह और केसा देवी पत्नी राम विलास घायल हो गए। घायलों को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ में उम्मेद पुत्र शहजादे सिंह और उसकी पत्नी एवं पुत्र को गांव के ही गौतम पुत्र नरेंद्र सहित पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें