फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने विनाश की ओर जा रहा है चीन: कोश्यारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी ने सत्र को संबोधित किया। उन्होंने तिब्बत की जनता को भरोसा दिलाया कि भारत की 125 करोड़ जनता तिब्बत के साथ है और तिब्बत की आजादी में पूरा सहयोग देगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि चीन की प्रवृत्ति दैत्यों जैसी है। उनका प्रतीक चिन्ह भी ड्रेगन है। चीन तिब्बतियों पर अत्याचार कर रहा है। करीब छह हजार मठों को नष्ट कर दिया गया है। तिब्बती नस्ल को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं से जबरन चीनियों की शादी कराई जा रही है। कोश्यारी ने कहा कि हमने तो चीन से यहां तक कहा कि तिब्बत पर कब्जा अपना बनाए रखे लेकिन उन्हें तिब्बतियों को स्वशासन का अधिकार दे दे लेकिन चीन तैयार नहीं है। यह ऐसी स्थिति है जब पांडवों ने युद्ध टालने के लिए कौरवों से पांच गांव मांगे थे लेकिन कौरव देने को तैयार नहीं हुए थे और अंत में उनका विनाश हो गया। चीन भी विनाश के कगार पर है। मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक इंद्रेश ने कहा कि भारत की जनता तिब्बत के साथ है। उन्होंने चीनी सामान के बहिष्कार का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता त्योहारों पर चीन के सामान का बहिष्कार करे। व्यापारी बार्डर से ही माल न उठाएं, दुकानदार अपने यहां बोर्ड लगाएं कि यहां चीनी नहीं पूर्णत: स्वदेशी सामान मिलता है। इससे चीन की आर्थिक रूप से कमर टूट जाएगी। कार्यक्रम को आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक जिगम्य तसुल्ट्रीम (तिब्बत), डा. रजनीश त्यागी, कर्नल एके सिंह, शुभम सोनी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर डा. रजनीश त्यागी, पूर्व सांसद प्रभू दयाल कठेरिया, डा. देवात्मज दुबे, नम्रता यादव आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें