फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के पोल पर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जरारा निवासी युवक ने गृहक्लेश के चलते बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के पोल पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने बाइक के एक्सिलेटर वायर को फंदा बनाया था। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव जरारा निवासी मुकेश उर्फ आलोक (30) शराब पीने का आदी था। वह मानसिक रूप से भी कमजोर था। आए दिन घर में होने वाली क्लेश से भी परेशान रहता था। बुधवार सुबह वह गुस्से में घर से बाहर निकल गया। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल पर लटका हुआ देखा। जानकारी होने के बाद परिवारीजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया। मृतक का गला बाइक के एक्सिलेटर के वायर से कसा हुआ था। जिसके चलते पुलिस को शव उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आए दिन करता था घर वालों से मारपीट
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अक्सर मां व पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार सुबह भी वह पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद गुस्से में घर से बाहर निकल गया था। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें