फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कापियों के लिए मची खींचतान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईटीएचएम) में गुरुवार को मुख्य परीक्षा की कापियों के लिए खींचतान मची। परीक्षक अधिक थे और कापियां कम। बाद में कुलसचिव ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


आईटीएचएम के प्रथम तल पर बीए हिंदी की कापियाें का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। 300 परीक्षक कापियां जांच रहे थे, अब कापियां कम बची हैं। परीक्षकों में ज्यादा कापी लेने के चक्कर में खींचतान हुई। कुछ परीक्षकों ने बरामदे में मूल्यांकन कार्य कराए जाने पर भी विरोध दर्ज कराया। कापियों की कम संख्या को देखते हुए कुलसचिव केएन ने गुरुवार को बाहर के परीक्षकाें को रिलीव कर दिया।

मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कराने के लिए इस बार बाहर से बड़ी संख्या में परीक्षक बुलाए गए थे। कई दिन होम साइंस इंस्टीट्यूट में भी कापियाें की खींचतान हुई। यहां तक की सभी परीक्षकों को खाना तक नहीं मिल पाया। परीक्षकाें ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें