मैनपुरी। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा 4072 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 36351 परीक्षार्थियों में से 4061 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 32290 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 21 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 10 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।