मैनपुरी। पटना (बिहार) में 18वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रक्टि एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन नौ फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में जनपद मैनपुरी की टीम के एथलीट शिवम यादव ने तीन इवेंट में 1719 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद को गौरान्वित किया।
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच सौरभ पारासर ने बताया कि पटना में 18वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रक्टि एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शिवम ने अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लिया था। उसने ट्राईफ्लोन के तीनों वर्ग ऊंचीकूद, लंबीकूद और 60 मीटर दौड़ में 1719 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। शिवम की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ,प्रदीप चौहान, धीरू राठौर ,उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, ओमेंद्र चौहान, राकेश, कृष्ण कुमार, सचिव राघवेंद्र दुबे, कोच सौरभ पराशर, टीम मैनेजर मनीषा चौहान आदि लोगों ने बधाई दी।